Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

आविष्कार और नवाचार विषय पर युवाओं (15-29 वर्ष) से विचार आमंत्रित

आविष्कार और नवाचार विषय पर युवाओं (15-29 वर्ष) से विचार आमंत्रित
आरंभ करने की तिथि :
Oct 11, 2022
अंतिम तिथि :
Nov 09, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारत विश्‍व का सर्वाधिक युवा आबादी वाला देश है। काम में भागीदारी और ...

भारत विश्‍व का सर्वाधिक युवा आबादी वाला देश है। काम में भागीदारी और निर्भरता के अनुपात के संबंध में इस डेमोग्राफिक लाभ के प्रभाव को देखते हुए यदि इस डेमोग्राफिक लाभ का उपयोग सही समय पर किया जाए तो यह हमारे देश की प्रगति और विकास के लिए एक सुनहरा अवसर बन जाएगा ।

युवाओं की सृजन क्षमता और रचनात्मक ऊर्जा का इष्‍टतम उपयोग करने के लिए युवा कार्यक्रम विभाग युवाओं के व्यक्तित्व-निर्माण और राष्ट्र-निर्माण के युग्मित उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सतत रूप से प्रयासरत है। इसका उद्देश्‍य युवाओं के व्यक्तित्व का विकास करना और राष्ट्र-निर्माण के विभिन्‍न कार्यकलापों में उनकी सहभागिता सुनिश्‍चित करना है।

युवाओं का प्रशिक्षण, शिक्षा और कौशल हमारे समाज के सबसे महत्वपूर्ण संसाधन हैं और इनका संबंध अनिवार्य रूप से भावी जटिल समस्याओं के समाधान से है।

असाधारण रूप से कुशल युवाओं का किसी देश की अर्थव्यवस्था और समाज पर गहरा प्रभाव पड़ता है और इससे हमारे काम करने, संवाद करने, विकासात्मक और सामाजिक कार्यकलापों के तौर-तरीकों में बदलाव आता है। ये युवा जीवन के विभिन्‍न क्षेत्रों में नव-परिवर्तन के भी प्रवर्तक हैं।

इसमें कोई संशय नहीं है कि शिक्षा और कौशल तथा नव-सृजन और निर्माण कौशल अर्थात जीवन में विकास के विभिन्‍न क्षेत्र परस्‍पर एक दूसरे से संबंधित हैं। इसकी प्राप्‍ति के लिए बच्‍चों में सृजन क्षमता की पहचान करने और उन्‍हें बढ़ावा देने की आवश्‍यकता है जिससे युवाओं और किशोरों को मजबूत बनाने और उनका विकास करने की सतत प्रक्रिया चलती रहेगी।

युवा कार्यक्रम विभाग, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार असाधारण निर्माण और सृजन कौशल वाले देश के युवाओं (15-29 वर्ष) के लिए एक महीने की अवधि के लिए MyGov पोर्टल पर एक परिचर्चा आयोजित कर रहा है और उनसे सुझाव आमंत्रित कर रहा है। उनसे प्राप्त इनपुट की संबंधित मंत्रालयों/विभागों के परामर्श से जांच की जाएगी और प्रविष्टियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिन युवाओं की प्रविष्टियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उन्हें राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में वैयक्‍तिक रूप से या वर्चुअल रूप से उनके विचारों की विस्तृत प्रस्तुति देने के लिए कहा जाएगा ।

जमा करने की अंतिम तिथि है: 9 नवंबर 2022

फिर से कायम कर देना
617 सबमिशन दिखा रहा है
Murali Kumar
Murali Kumar 3 साल 7 महीने पहले
Modiji,Most pathetic situation among youths between age15 to 24 years is the absence of nutritious Food in hostel with required & Recommended Dietery Allowance(RDA)/Adequate Intake(AI)of carbohydrate,protein, fat,vitamins,minerals,fattyacids.Contractor of hostel mess purchase low priced low quality grains pulses oils etc&reduce number of food items&quantity.I request strict law to insist strict RDA/AI nutritious food menu for youth& strict law to construct good kitchen in every schools&colleges.
suresh patil
suresh patil 3 साल 7 महीने पहले
sir, sabhi govt office me CCTV camera lagavana chahiye Q ki bahut sare loga aise hai ki jante hue bhi shikayat nhi karte aur koi shikayat bhi kare to uska kaam aur delay hota hai so sab apne apne dekhate hai it should be change aur bahut sare aise hai ki koi bhi doc. banana ho ya koi bhi scheme apply karni ho to doc. main hi bahut kharcha hota hai so youth ye sab dekhake bahut naraj hota hai .
RamkinkarAgarwal
RamkinkarAgarwal 3 साल 7 महीने पहले
sir hamare desh ka yuva aaj jyadatar nashaa kar ke aapni life ko barbaad kar rahe hai berojgari aur nashaa ki lat is desh ki yuva pidi ko khokla bana rahi hai hame jyada je jyada udyogo ki isthapna karni hogi aur yuvaoo ko berojgari aur naahaa ke jaal se nikaalkar rastra nirmaan ki oor modna hoga
Vinay kumar
Vinay kumar 3 साल 7 महीने पहले
प्रधानमंत्री जी की यह भावना " सबका साथ सबका विकास" राष्ट्रोन्नति का वो सूत्रवाक्य है, जिसका पालन करना हम सभी की पुनीत कर्तव्य है। इसके लिये सबको अपना बनाने की प्रवृत्ति का मनोवैज्ञानिक तरीक़े से प्रसार होना चाहिये तथा मानवता और राष्ट्रविरोधी लोगों के ऊपर घृणित व्यक्ति की छाप लगा देनी चाहिये ताकि फिर कोई भी मानवता और राष्ट्रविरोधी होने का साहस न कर सके।।
Vinay kumar
Vinay kumar 3 साल 7 महीने पहले
प्रधानमंत्री जी की यह भावना " सबका साथ सबका विकास" राष्ट्रोन्नति का वो सूत्रवाक्य है, जिसका पालन करना हम सभी की पुनीत कर्तव्य है। इसके लिये सबको अपना बनाने की प्रवृत्ति का मनोवैज्ञानिक तरीक़े से प्रसार होना चाहिये तथा मानवता और राष्ट्रविरोधी लोगों के ऊपर घृणित व्यक्ति की छाप लगा देनी चाहिये ताकि फिर कोई भी मानवता और राष्ट्रविरोधी होने का साहस न कर सके।