Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

एक मजबूत जनजातीय अर्थव्यवस्था बनाने के लिए अपने विचार और सुझाव साझा करें

Share your ideas and suggestions to develop a robust Tribal Economy
आरंभ करने की तिथि :
Nov 16, 2021
अंतिम तिथि :
Jun 30, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

जनजातीय समुदाय का विकास उस राष्ट्र के आर्थिक विकास की नींव रखता है ...

जनजातीय समुदाय का विकास उस राष्ट्र के आर्थिक विकास की नींव रखता है जो जनजातीय आबादी के एक बड़े हिस्से को अपने साथ रखता है। एक मजबूत स्थानीय समुदाय और एक स्वस्थ अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए प्रदेश की मूल परंपरा का सहयोग करना महत्वपूर्ण होता है।
भारत की 8 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जनजाति से संबंधित है इसलिए सरकार के लिए उनके हितों की रक्षा करना और उनकी आजीविका को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है। ट्राइफेड पिछले 30 सालो से भारत सरकार द्वारा स्थापित संगठन के नेतृत्व में जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा देश भर की जनजातियों का संरक्षण कर रहा है। ट्राइफेड क्षमता निर्माण, विपणन, वितरण, पैकेजिंग और अन्य सहायक गतिविधियों के माध्यम से जनजातीय समुदायों के सामाजिक-आर्थिक कल्याण और सशक्तिकरण के लिए पहलों को आगे बढ़ा रहा हैं।

देश के दूर-दराज के हिस्सों में रहने कारण जनजातीय समुदाय के साथ-साथ सरकार को इन समुदायों के विकास में सहायता करने में लिए कई समस्याएं सामने आती हैं।

• प्राकृति के बीच रहने के कारण ये समुदाय पौधे, वन उत्पादों के साथ-साथ प्राचीन जड़ी-बूटियों के बारे में ज्ञान का भंडार रखते हैं, जो कि एक विशेषज्ञ के समान है। कुशल सहयोग के साथ, इन समुदायों के लिए महत्वपूर्ण आय उत्पन्न करने के लिए इसे और विकसित किया जा सकता है।
• मुख्यधारा से जुड़ाव की कमी के कारण पिछले कुछ वर्षों में अनुसूचित जनजातियों में बेरोजगारी की दर में वृद्धि हुई है।
• केंद्र सरकार द्वारा आरक्षण दिए जाने के बावजूद, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक अधिकतम लाभ नहीं पहुँच पा रहा है।
• जनजातीय समुदाय के लोगों ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है, जिससे यह पता चलता है कि इन समुदायों में उचित मार्गदर्शन के सहयोग के साथ फलने-फूलने की क्षमता है।
• उपरोक्त बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए, ट्राइफेड ने भारतीय जनजातियों के सर्वांगीण कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए खुद को प्रतिबद्ध किया है। यह केवल उनके बीच उद्यमशीलता कौशल विकसित करने या उनके लिए एक विशेष ब्रांड "ट्राइब्स इंडिया" बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वन धन केंद्रों की स्थापना, कोविड के विरुद्ध टीकाकरण के बारे में जागरूकता बढ़ाने, व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने और बड़े पैमाने पर व्यापार मेलों का आयोजन करना है। 15 नवंबर को आदिवासी समुदाय से प्रेरणास्रोत बिरसा मुंडा की जयंती को "जनजातीय गौरव दिवस" के रूप में मनाने का हाल में लिया गया निर्णय प्रशंसनीय है एवं ट्राइफेड इस दिन राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव "आदि महोत्सव" का उद्घाटन करने के लिए इसका अनावरण करेगा। यह त्योहार न केवल आदिवासी कारीगरों के लिए अपने मूल्यवान कौशल को प्रदर्शन करने का एक मंच है, बल्कि इससे इन समुदायों के लिए जो राजस्व उत्पन्न होता है, उसका अत्यधिक महत्व है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ट्राइफेड आदिवासी उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार, तकनीकी उन्नयन प्रदान करके, अनुसंधान और विकास में सहायता करके आत्मानिर्भर भारत के मिशन को साकार करने के लिए लगातार सुधार के उपायों पर जोर दे रहा है, और साथ ही यह अब जनजातीय समुदाय के आर्थिक विकास के अपने मिशन में तेजी लाने के लिए क्षेत्र के विशेषज्ञों, छात्रों, व्यापारिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विषय विशेषज्ञों और इस क्षेत्र के सभी योगदानकर्ताओं के सुझावों को एक साथ ला रहा है।

आज जब हम भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्षों को मना रहे हैं, हम चाहते हैं कि आप जनजातीय अर्थव्यवस्था में मजबूती लाने वाले प्रयासों में अधिक से अधिक हिस्सा लें।

अपने विचार और सुझावों को साझा करने की अंतिम तिथि 3o जून, 2022 है।
#Vocal4Local #Buy Tribal

@tribesindia

फिर से कायम कर देना
2290 सबमिशन दिखा रहा है
Sujitha Padmanaban
Sujitha Padmanaban 4 साल 7 महीने पहले
I am really proud of this my gov platform that a part of the activities conducted here is giving a chance to collect ideas for the improvement of tribal peoples. First of all they should be allowed to get education and access to the basic sources available to them.They should be given with grains stock for their food. I here wish to complete my opinion and ideas with shortly and sweetly. People of tribal backgrounds should be respected .They should be given rights to access alk fundamental rights. And my main opinion is that they should get education, job which can be a stepping stone for the development of the tribal people. SMALL CHANGE TOO MATTERS... Thank You
kuldeep mohan trivedi
kuldeep mohan trivedi 4 साल 7 महीने पहले
देश मे प्राचीन काल से जनजातीय लोग अपनी पारंपरिक शैली से ही अपना जीवन यापन करते थे।उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध उनको उसी क्षेत्र विशेष के कुटीर उद्योग धंधों को उन्नत तरीकेसे चलाने के लिये प्रशिक्षण एयर अनुदान देकर उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सकता है।पशुपालन,मुर्गी पालन,,मौन पालन,बागवानी,सब्जी उत्पादन आदि क्षेत्रों में कार्य करने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उनकी आय को भी दुगुना किया जा सकता है।इसके लिये सरकार उन्हें अच्छी बाजार व्यवस्था उपलब्ध कराए।जिससे उन्हें उचित मूल्य मिल सके।
Pratik Bhagwat Yelve
Pratik Bhagwat Yelve 4 साल 7 महीने पहले
Sir Prime Minister, I really appreciate portal made for an Indian Individual to Reach with Government & Its our Pride to Have you as our Prime Minister. I hereby share my Suggestion to Boost Tribal Enocomy. 1.Education Is the Tool. Sir,Many parts of India Tribal are still aside on Education Govt should promote them Education while some schemes . 2.Financial Benefits Sir,Govt has made many of Schemes to Boost EWS & Other Section but still tribal community are financial weak section government should provide On Tap scheme where Ews section can start their own Bank/MFI /Society / NBFC if Tribal Ratio more than 51 % with Capital of Just >1lakh 3.Price to Product Value Sir,As current serio Big Marts /Shoping Mall promoting big Brands of Other Countries. Govt can make an Mandate for Provide shopping mall licences to Keep tribal product also in Their Stock. Sir and many more I have ideas where not only tribal but also for common Indian Individual.
HOXXXXXXIC
HOXXXXXXIC 4 साल 7 महीने पहले
प्रधानमंत्री जी, कृपया देश हित में * एक देश एक कानून लागू किया जाए । * जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाए। * देश के विकास के लिए आरक्षण को पूरी तरह समाप्त किया जाए। आप देश हित में कर सकते हैं। * ऑन लाइन मतदान शुरू किया जाए जो आधार कार्ड से लिंक किया जाए। धन्यवाद.
Shashi bhushan singh chauhan
Shashi bhushan singh chauhan 4 साल 7 महीने पहले
स्किल इंडिया अभियान के साथ इन्हें जोड़ना चाहिए , केंद्र व राज्य स्तर पर पच्छिमी वस्तुओं को छोड़ कर इनके द्वारा बनाए वस्तुओं का प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक उपयोग में लेना चाहिए ।
V K TYAGI
V K TYAGI 4 साल 7 महीने पहले
ट्राइबल कम्युनिटी को तभी आगे बढ़ावा दिया जा सकता है जब हम उनके द्वारा तैयार प्रोडक्ट को बढ़ावा दे उसे बाजार दे तथा ट्राइबल को रोजगार दे