Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

नया रायपुर स्मार्ट सिटी सवॉट चर्चा

Naya Raipur Smart City SWOT Discussion
आरंभ करने की तिथि :
Jan 19, 2017
अंतिम तिथि :
Feb 05, 2017
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

नया रायपुर स्मार्ट सिटी चुनौती के तीसरे चरण में भाग ले रहा है। किसी ...

नया रायपुर स्मार्ट सिटी चुनौती के तीसरे चरण में भाग ले रहा है। किसी भी शहर को स्मार्ट बनने अथवा सुधार के लिए अपनी शक्तियों, कमज़ोरियों, छुपे अवसरों और आने वाले खतरों को पहचानना होता है। इक्कीसवीं सदी का सबसे पहला सुनियोजित शहर होने के नाते नया रायपुर के पास पहले से ही आधुनिक संसाधन उपलब्ध हैं। शहर के पास सुनियोजित आर्थिक और सामाजिक संसाधन उपलब्ध हैं। ग्राम विकास योजना से सामाजिक बराबरी और एकजुटता का ध्यान रखा जा रहा है। समृद्ध संस्कृति और धरोहर इस शहर की शक्ति को बढ़ाते हैं।

क्योंकि इस समय शहर विकास की ओर बढ़ रहा है, कुछ कमज़ोरियां होना स्वाभाविक हैं। सुरक्षा स्पष्ट दिखने वाली कमज़ोरी हो सकती है । शहर के आकर्षणों का विकास एक अन्य ज्वलंत मामला है। लेकिन शहर की सबसे बड़ी कमज़ोरी इसकी आबादी का न बढ़ पाना है।

प्रत्येक कमज़ोरी के साथ उतना ही बड़ा अवसर भी आता है। इसलिए नया रायपुर में क्षेत्रीय व्यापार हब बनने की बहुत क्षमता है। इसमें पूरे मध्य भारत के लिए विकास अग्रणी और रोज़गारदाता बनने की क्षमता है। नया रायपुर मध्य भारत का शैक्षणिक और मनोरंजन हब बन सकता है।

हालाँकि कमज़ोरियों के साथ अवसर भी आते हैं, लेकिन उसके साथ कुछ खतरे भी होते हैं। सबसे बड़ा खतरा इसकी आबादी का धीमी गति से बढ़ना है। इससे संसाधनों में हुए निवेश का समुचित लाभ नहीं मिल पाता।

अतः हम नागरिकों को आमंत्रित करते हैं कि एक स्मार्ट शहर बनाने के लिए हमारे साथ सहयोग करें और नया रायपुर स्मार्ट सिटी सवॉट पर अपने विचार दें। इससे हमें नागरिकों से संबंधित अधिक मामलों की पहचान करने और एक भविष्य का शहर बनाने में सहायता मिलेगी।

सवॉट विश्लेषण रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

फिर से कायम कर देना
15 सबमिशन दिखा रहा है
Pradip Mandge
Pradip Mandge 9 साल 3 महीने पहले
रायपुर जंक्शन से निकलने वाली धमतरी छोटी लाइन को उखाड़ कर 6 lane high-way पर काम शुरु हो गया है। मेरे विचार में इस track को यथावत् रख कर उस पर tram चलाई जाये तथा उस के दोनों ओर high-way का निर्माण हो। अत्याधुनिक ट्राम के परिचालन से नया रायपुर को एक विशिष्ठ रूप प्रदान किया जा सकता है।
suryakant sinha
suryakant sinha 9 साल 3 महीने पहले
Naya Raipur should have It park It companies near by the area so that more jobs shall arries more people will come more business can made youth wants to invest money in this project bt they do not have jobs nor Money to put on even the worst thing is that they migret unwillingly from cg to other developed states forced to catchup own dreams for finding jobs and once they get jobs there they try to make property there make it possible then only u can develop new raipurand made naya raiour as want
  •