Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

मौजूदा आभासी मुद्रा फ्रेमवर्क के लिए टिप्पणियां / सुझाव आमंत्रित

Comments/Suggestions Invited for the Existing Virtual Currencies Framework
आरंभ करने की तिथि :
May 20, 2017
अंतिम तिथि :
Jun 01, 2017
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

आभासी करेंसी का परिचालन जो डिजिटल/क्रिप्टो करेंसी के रूप में भी जाना ...

आभासी करेंसी का परिचालन जो डिजिटल/क्रिप्टो करेंसी के रूप में भी जाना जाता है, एक चिंता का विषय रहा है। इसे समय-समय पर विभिन्‍न मंचो पर भी अभिव्‍यक्‍त किया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने दिनांक 24 दिसंबर, 2013 और 1 फरवरी, 2017 की अपनी प्रेस विज्ञप्‍तियों के जरिए बिटक्‍वाइन सहित आभासी करेंसी के उपयोगकर्ता, धारकों और व्यापारियों को इसके वित्‍तीय, प्रचालनात्‍मक, विधिक, ग्राहक सुरक्षा और सुरक्षा संबंधी उन संभावित जोखिमों के बारे में सतर्क कर दिया है।

मौजूदा ढांचे को जांचने के लिए आर्थिक कार्य विभाग, वित्‍त मंत्रालय ने 15 मार्च, 2017 को विशेष सचिव (आर्थिक कार्य) की अध्‍यक्षता में एक अंतर अनुशासनात्‍मक समिति गठित की है इसमें आर्थिक कार्य विभाग, वित्‍तीय सेवा विभाग, राजस्‍व विभाग (सीबीडीटी), गृह मंत्रालय, इलेक्‍ट्रानिक्‍स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारतीय रिजर्व बैंक, नीति आयोग और भारतीय स्‍टेट बैंक के प्रतिनिधि भी होंगे।

समिति (i) भारत और विश्‍व दोनों में आभासी करेंसी की वर्तमान स्‍थिति का पता लगाएगी (ii) आभासी मुद्रा को अधिशासित करने वाले मौजूदा वैश्‍विक विनियामक और विधिक ढांचे की जांच करेगी (iii) उपभोक्‍ता सुरक्षा, धन शोधन इत्‍यादि मुद्दों सहित ऐसी आभासी मुद्राओं से निपटने के लिए उपायों को सुझाएगी; और (iv) आभासी करेंसी से संबंधित किसी अन्‍य मामले की जांच कर सकेगी।

निम्‍नलिखित प्रश्‍नों पर जनता से 31 मई, 2017 तक बेवसाइट MyGov.in पर टिप्‍पणी या सुझाव मांगे जाते हैं।

क) क्‍या आभासी करेंसी को प्रतिबंधित, विनियमित अथवा निगरानी में रखा जाए?

ख) यदि आभासी करेंसी विनियमित की जाती है तो:
i) उपभोक्‍ता सुरक्षा को सुनिश्‍चित करने के लिए क्‍या उपाय किए जाने चाहिए?
ii) आभासी करेंसी को व्‍यवस्‍थित रूप में विकसित करने को बढ़ावा देने के लिए क्‍या उपाय किए जाने चाहिए?
iii) कौन से उपयुक्‍त संस्‍थान आभासी करेंसी का निरीक्षण/विनियमन करें?

ग) यदि आभासी करेंसी को विनियमित नहीं किया जाए तो:
i) प्रभावी स्‍वत: विनियामक तंत्र क्‍या होना चाहिए?
ii) इस परिदृश्‍य में उपभोक्‍ता सुरक्षा सुनिश्‍चित करने के लिए क्‍या उपाय अपनाए जाने चाहिए?

यह अनुरोध है कि टिप्‍पणियां तार्किक एवं संक्षिप्‍त हों।

फिर से कायम कर देना
3888 सबमिशन दिखा रहा है
shruthy v s
shruthy v s 9 साल 4 महीने पहले
Indcoin will also have an Indcoin i the value of which can be higher than Indcoin f used for International transactions.We can also enter the forex market using Indcoin iv which has a variable value depending on the number of buyers and sellers.The buyers hall buy Indcoin through Aadhar registered bank accounts.There shall be a seperate Cypto currency regulatory authority to deal with all matters relating to such transactions.This shall be linked to the IT department.
shruthy v s
shruthy v s 9 साल 4 महीने पहले
with some name like Indcoin .This Indcoin will have four types namely Indcoin f which shall have a fixed value say Rs 50 and can be used for purchases and other transactions and Indcoin v which has a variale value and can be traded in the stockmarket within the country .Indcoin v will have a initial face value and its value will change according to transactions made.Indcoin shall be the sole property of the crypto currency wing of the RBI.
shruthy v s
shruthy v s 9 साल 4 महीने पहले
Sir The crypto currencies like bitcoin are widely used all over the world.But its use for transactions including that of terrorism has become a matter of great concern.The anonymity of bitcoin transaction by using deepnet makes it difficult to trace.If we legalise bitcoin it will create a parallel track for both white and black transaction running simultaneously.Still it has become a convenient mode of exchange between people.So why cant we set up our own crypto currency
Ankur Tyagi
Ankur Tyagi 9 साल 4 महीने पहले
In india it should be legalize because most of the country uses bitcoins. it's helpful 4 investor. India miss the train if we ban these beautiful concept of crypto currencies.This is the biggest invention after Internet.If its difficult to regularize then just leave it for God sake.just don't Ban it without understanding.I think Govt is afraid of these VCs. The reason is that the concept is not clear. Block chain technology could be used by the Govt for transparency.
RishiRaj Biswas
RishiRaj Biswas 9 साल 4 महीने पहले
The internet ushered a new revolution in the global communication and information medium which India capitalized to emerge as an IT powerhouse. Bitcoin and more importantly, the underlying technology Blockchain is the new revolution set to disrupt the global financial system. India should not be left behind and must exploit it.