Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

राष्ट्रीय नवाचार और उद्यमिता संवर्धन नीति (एनआईईपीपी)

राष्ट्रीय नवाचार और उद्यमिता संवर्धन नीति (एनआईईपीपी)
आरंभ करने की तिथि :
Apr 19, 2022
अंतिम तिथि :
Apr 30, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

21वीं सदी की शिक्षा प्रणाली को पारंपरिक शिक्षा प्रणाली में सुधार ...

21वीं सदी की शिक्षा प्रणाली को पारंपरिक शिक्षा प्रणाली में सुधार करते हुए नवाचार को बढ़ावा देना चाहिए। पाठ्यक्रम में गुणवत्ता सुधार की आवश्यकता और छात्रों को 21वीं सदी के अनुकूल दक्षताओं से लैस करने के मद्देनजर शिक्षा प्रणाली के मूल स्वरूप में नवाचार लाया गया है। जिसके लिए, नवाचार को बढ़ावा देने वाली स्कूली संस्कृति का व्यापक रूप से प्रोत्साहन दिए जाने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शैक्षिक प्रणाली में सुधार के लिए नवाचार पर विशेष ध्यान दिया गया है।

जिसके मद्देनजर, सीबीएसई ने शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल के साथ मिलकर स्कूलों में 'नेशनल इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप प्रमोशन पॉलिसी (एनआईईपीपी)' शीर्षक से छात्रों में नवाचार और उद्यमिता कौशल को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न दिशा निर्देश जारी किए हैं। यह नीति स्कूली शिक्षा प्रणाली में विभिन्न उपायों के माध्यम से मार्गदर्शन करती है, जिन्हें सीखने के वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में अपनाया जा सकता है, जहां छात्रों की रचनात्मकता, विचार, नवाचार, समस्या समाधान और उद्यमिता कौशल को प्रोत्साहन दिया जाता है, चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो।

पॉलिसी के बारे में अधिक जानने के लिए यहाँ क्लिक करें(PDF-341KB)


नागरिक नीचे दिए गए सवालों के जवाब नीचे कमेंट सेक्शन में पीडीएफ फॉर्मेट में दे सकते हैं-

1) इस नीति पर आपकी क्या राय है? अपनी बात का समर्थन करने के लिए सभी आवश्यक डेटा और प्रासंगिक सामग्री के लिंक शामिल करें।
2) स्कूलों में लागू करने के लिए आप इस नीति की कितनी मंजबूती से अनुशंसा करेंगे? यदि उपलब्ध हो तो डेटा दें।
3) कोई अतिरिक्त प्वाइंट, जिसे आप नीति में शामिल करना चाहते हैं? यदि उपलब्ध हो, तो डेटा शामिल करें.
4) इस दस्तावेज़ को समझने में अगर कोई दिक्कत हो तो आप अपनी वैकल्पिक भाषा में इसे देख सकते हैं? उस प्वाइंट को स्पष्ट करें तथा अपने सुझाव वैकल्पिक भाषा में बताएं
5) इसे लागू करने में आपके समक्ष क्या समस्याएं आ रही हैं? स्पष्ट रूप से पहचान कर उस समस्या का वर्णन करें।

या

इस लिंक के माध्यम से सभी देशवासी अपने विचार इस नीति पर साझा कर सकते है:- https://forms.gle/QtbDY3WKcEbu4D1m6

सुझाव साझा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2022 है।

फिर से कायम कर देना
385 सबमिशन दिखा रहा है
Varun
Varun 4 साल 6 महीने पहले
Highly secure ATM machine idea🔐 📄💰🛡️ some one want to withdraw money from an atm machine,,then put the atm card in to machine,,then ATM machine will send an otp code as a message to that persons registered mobile number,,then type that secret code on ATM ,,then you will receive the money.. otherwise you will not get the money..ATM machine also send an email too....പണം പിൻവലിക്കാൻ arm machine ഇൽ ATM card ഇടുമ്പോൾ ,,ആത്‍മ മാഷിനെ ഒരു secret code നിങ്ങളുടെ mobile number യിലേക്ക് അയക്കും,,ആ code നിങ്ങൾ ATM machine ഇൽ അടിച്ചു കൊടുത്താൽ മാത്രമേ നിങ്ങൾക്ക്‌ പണം എടുക്കാൻ കഴിയൂ.....varun
abhang bhimrao suryawanshi
abhang bhimrao suryawanshi 4 साल 6 महीने पहले
आदरणीय प्रधानमंत्री जी आप भारत के सभी युवा के उधोग बना रहे है मेरा लाडका BA पास है और दिव्यांग हैं मैं ने इंडियन बँक ब्रँच जवळगा ता देवनी जिल्हा लातूर महाराष्ट्र के निवासी है मैं ने 8 जून 2021 को स्टँड अप इंडिया स्कीम के अंतगत प्रस्ताव बँक को दिया है अभि तर्क बँक मंजुरी नही दे रही ही
AMAN KONARK MODI
AMAN KONARK MODI 4 साल 6 महीने पहले
सुझाव :- विध्यार्थियों कक्षा स्कूल में अभिभावक संग पढ़ाई | सुझाव है कि महीने में एक दिन बच्चे के मम्मी पापाजी दादा दादी भाई बहन आदि को स्कूल में बुलाकर बच्चे के साथ पढ़ना चाहिए जैसे कि अप्रैल माह में दादा मई माँ में दादी जून माह में पिताजी जुलाई माह में माताजी अगस्त में भाई सित्म्बर में बहन इत्यादि को बुलाकर कक्षा में पूरे दिन सुबह से शाम बच्चो के साथ पढ़ना चाहिए | इसके निम्नलिखित फायदे हैं : 1. इससे बच्चे को स्कूल में थोड़ा अपनापन लगेगा और अलग संस्कृति संसार से खेल खेल में परिचित हो सकेगा | क्यूंकि हर व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है पहनवा भाषा विचार शिक्षा कार्य इत्यादि | 2. बच्चे के माता पिता को स्कूल के बारे में पता चलेगा शिक्षक के बारे में और उनके बच्चों के बारे में भी |