Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

स्मार्ट सिटी करनाल चरण 3 के लिए विचारों, सुझावों और टिप्णियों का आमंत्रण

Inviting Ideas, Sugestions, Comments for Round 3 Smart City project Karnal
आरंभ करने की तिथि :
Jan 24, 2017
अंतिम तिथि :
Mar 01, 2017
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

नगर निगम करनाल आपको सहर्ष सूचित करता है कि हमारे शहर को शहरी विकास ...

नगर निगम करनाल आपको सहर्ष सूचित करता है कि हमारे शहर को शहरी विकास मंत्रालय द्वारा 100 स्मार्ट सिटी मिशन के लिए चुन लिया गया है। चरण 3 के अन्तर्गत हमारे शहर को अन्य 37 शहरों के साथ मुकाबला करना है, अपने प्रस्ताव में सुधार करके वर्ष 2017-18 में वित्तीय अनुदान का पात्र बनना है। हम आपसे अपने विचार, सुझाव और टिप्पणियों को हमसे सांझा करके करनाल को स्मार्ट सिटी बनाने की प्रक्रिया का एक अभिन्न अंग बनने की प्रार्थना करते हैं।

रेट्रोफिटिंग:
रेट्रोफिटिंग द्वारा वर्तमान निर्मित क्षेत्र को नियोजित किया जायेगा ताकि स्मार्ट सिटी के उद्देश्यों के साथ साथ वर्तमान क्षेत्र को अधिक कुशल और रहने लायक बनाने जैसे अन्य उद्देश्य भी प्राप्त हो सकें। इसके महत्वपूर्ण अंगों में बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करना जिसमे स्मार्ट सिटी की कम से कम 10% आवश्यकता सौर ऊर्जा से पूरी हो, समुचित जल आपूर्ति व बेकार जल को पुनः प्रयोग के योग्य बनाना, मज़बूत आईटी कनेक्टिविटी, पैदल चलने वालों के अनुरूप पैदल पथ, गैर मोटरयुक्त यातायात को बढ़ावा, वाहन रहित गलियां / क्षेत्र, आदि हैं।

हरित क्षेत्र:
पहले से खाली पड़ी भूमि (250 एकड़ से अधिक) पर स्मार्ट समाधानों द्वारा हरित क्षेत्र विकास प्रारम्भ होगा जिसमें नई सोचपूर्ण योजना, सुनियोजित वित्तपोषण और योजना कार्यान्वयन उपकरणों (भूमि की चकबंदी / पुनर्निर्धारण) द्वारा सस्ते घरों के लिए प्रावधान है।

पुनर्विकास:
नागरिकों से सलाह मशविरा करके 50 एकड़ से अधिक क्षेत्र पुनर्विकास के लिए विचाराधीन है जिसके अन्तर्गत वर्तमान में बने वातावरण का बदलाव और मिश्रित भूप्रयोग व बढ़े घनत्व (अधिक एफएसआई और अधिक भूमि का उपयोग) द्वारा समृद्ध संसाधनों से भरपूर नया ढांचा बनाना प्रस्तावित है।

चरण 2 के लिए बनाये गए स्मार्ट सिटी प्रस्ताव को यहाँ देख सकते हैं

फिर से कायम कर देना
1319 सबमिशन दिखा रहा है
Palia
Palia 9 साल 2 महीने पहले
अतिक्रमण से मुक्ति जगह जगह पर नाले का निर्माण प्रयाप्त बिजली तथा पानी रोजगार का अबसर तथा शिक्षा घनी आबादी मार्केट में शौचालयों का निर्माण हवाई सेवा के शुरुआत कराना
mamta
mamta 9 साल 2 महीने पहले
स्वच्छता, सड़क में सुधार, कूड़ेदान , सार्वजनिक शौचालय, साफ पानी पीने का होना चाहिये पार्क की व्यवस्था, सार्वजनिक कूड़ेदान की व्यवस्था, सुव्यस्थित व्यापार, वृक्षों को लगाना sadko ke upar se ja rhi sarkari wires ko unerground krna chaiye...
babli
babli 9 साल 2 महीने पहले
शहर के चारों तरफ बढ़ रही वैध कॉलोनियों तक यातायात सुविधा का होना | महिलाओं व बुजुर्गों के आने जाने मैं दिन रात पूर्ण सुरक्षा तथा अतिक्रमण विहीन सहर का विकास
Ranjit
Ranjit 9 साल 2 महीने पहले
medical collage in karnal शहर के सभी सिटी बस ऑटो आदि सिर्फ निर्धारित स्टैंड पर ही खड़े होना karnal शहर के सभी सिटी बस ऑटो आदि सिर्फ निर्धारित स्टैंड पर ही खड़े होना karnal me jagah jagah gardens ho