Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 31 जुलाई 2022 को मन की बात सुनने के लिए, जुड़े रहे!

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 31 जुलाई 2022 को मन की बात सुनने के लिए, जुड़े रहे!

पढ़ें
इस बात के लिए टिप्पणियाँ बंद हो गईं।
Chandra Prakash Sinha
Chandra Prakash Sinha 4 साल 2 महीने पहले
आदरणीय प्रधान मंत्री महोदय सादर प्रणाम। मैं पटना बिहार से हूं।मुझे मन की बात में इनफ्लुएंसर लेवल - 1 का बैज मिला है। मैं कई वर्षों से महोदय को देश हित मे सुझाव भेजता रहा हूं। मैं उप सचिव ,ग्रामीण विकास विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी हूं,सेवानिवृति के बाद तीन वर्षों तक OSD के पद पर भी कार्य किया हूं। मैं अभी भी स्वस्थ हूं,परंतु मेरी उम्र सीमा ही बाधक है। भवदीय द्वारा कई अच्छे लोगों को देश हित में कार्य करने हेतु लाया गया गया है,यदि मुझे भी कुछ कार्य करने का मौका दिया जाएगा तो मैं शतप्रतिशत अच्छी तरह करने का कोशिश करूंगा। जय हिंद,जय भारत।
Suraj Kumar Singh
Suraj Kumar Singh 4 साल 2 महीने पहले
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी प्रणाम ,मेरा नाम सूरज कुमार सिंह है और मै बिहार के बांका जिला का रहने वाला हूँ लेकिन वर्तमान में मैं पटना मे ssc की तैयारी कर रहा हूँ। सर, अभी मैं जिस छात्रावास मे रहता हूँ लोग उसके सामने कूड़ा फेक देते है जिससे हम छात्रों को काफी परेशानी होती है मगर पिछले शनिवार को एक कृत देखकर मुझे काफी दुख हुआ, कूड़ा उठाने वाली गाड़ी छात्रावास के सामने खड़ी थी मगर कुछ महिलाएं और बच्चे कूड़ा लेकर आई और उस कूड़े को गाड़ी मे डालने के बजाय उसे छात्रावास के सामने ही फेक दिया। यह देखकर मुझे काफी दुख हुआ और मैं सोचने पे मजबूर हो गया की क्या कूड़ा उठाने और देश को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी सिर्फ कुछ लोगों की है, हम कब अपने देश के प्रति ईमानदारीपूर्वक जिम्मेदार होंगे , क्या हमारी देशभक्ति सिर्फ 15 अगस्त और 26 जनवरी को whatsapp और facebook स्टैटस लगाने तक की है ?
Shuchi Sharma
Shuchi Sharma 4 साल 2 महीने पहले
Every bacteria lives and survives under certain temperature range.similarly escherichia coli survives under 23-40degree Celsius.so urinal infection can be cured if we drink large amount of cold water having temperature10-15Deg celsius or live in cold climate for some time .As under 10deg Celsius bacteria won't survive.
user
user 4 साल 2 महीने पहले
परम आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय, सादर प्रणाम, मेरा नाम लाल बहार है और मैं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में बतौर पुलिस-उपाधीक्षक कार्यरत हूँ। मैंने अपने गाँव के नौकरी पेशा युवाओं के साथ मिलकर वर्ष २०२० में अपने गाँव गनौली, तहसील लोनी, जिला गाजियबाद, उo प्रo में खँडहर पड़े एक पंचायत घर को आपस में ही चंदा इकठ्ठा कर एक आधुनिक पुस्तकालय में विकसित किया था। पुस्तकालय के बनते ही इसमें बच्चों का ताँता लग गया जिसने हमें प्रेरित किया कि हम दूसरे गाँवों में भी जाकर लोगों से अनुरोध करें कि वे भी अपने गाँवों में पुस्तकालय बनायें। हमने "ग्राम पाठशाला" के नाम से एक टीम बनाई और हम अपनी हर छुट्टी के दिन गाँव-गाँव जाकर गाँवों के लोगों को लाइब्रेरी निर्माण के लिए प्रेरित करने लगे। हम अब तक देश के सात राज्यों में 300 से भी ज्यादा गाँवों में लोगों से ही उनके गाँव में पुस्तकालय बनवा चुके हैं। हमारा लक्ष्य देश के हर गाँव में एक निःशुल्क पुस्तकालय यानि देश में कुल ६,६४,३६९ बनवाकर भारत को पुस्तकालयों का देश बनाने का है। राष्ट्र निर्माण की इस मुहीम में आपका आशीर्वाद टीम “ग्राम पाठशाला” को बहुत हौसला देगा
Ritu Vashishtha
Ritu Vashishtha 4 साल 2 महीने पहले
I am happy to see aadharshila in meerut. It is great opportunity for better experiments aadharshila does offer a variety of equipments for the students of middle government school of meerut to understand the concept of science and techonolgy in good way. students very excited to learn about robotics , science and other new things.
mygov_1658735434109982211
mygov_1658735573109982211
Prashant Kumar Gupta
Prashant Kumar Gupta 4 साल 2 महीने पहले
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सादर वन्दे आज संयुक्त परिवार की सोच संकुचित होती जा रही है व एकल परिवार की व्यवस्था पनप रही हैं जो वरिष्ठ नागरिकों के प्रभावित करता हैं उन्हें सभी कार्यालयों में लाइन में लगना पड़ता हैं जो सिर्फ़ पुरूष व स्त्री के लिये अलग होती हैं परन्तु वरिष्ठ नागरिकों के लिये नहीं, मेरा आपसे अनुरोध है कि सभी सरकारी ग़ैर सरकारी विभागों या तो वरिष्ठ नागरिकों की एक लाइन अलग की जाये या फिर तीन अलग-अलग लाइनों का आदेश कर दिया जाये।यह बहुत सुविधाजनक होगा। प्रशान्त कुमार गुप्ता