Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

बेहतरीन शिक्षकों का विकास

शिक्षक किसी भी शैक्षिक प्रणाली की आधारशिला होते हैं। शिक्षण प्रतिभा का विकास और सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को प्रोत्साहित करना, अच्छे शिक्षक रखना सभी शिक्षण की गुणवत्ता सुधारने के लिए महत्वपूर्ण है। इस विषय पर नागरिकों के विचार आमंत्रित हैं ताकि, हमारी उच्चतर शिक्षा संस्थाएं अच्छे संकाय पोषित करें जो बदले में हमारे छात्रों में उच्चतर मानक प्रेरित कर सकें। इस विषय में उच्च शिक्षा के क्षेत्र पर ध्यान दिया जाएगा।

• अच्छे शिक्षकों को विश्वविद्यालय क्षेत्र में शिक्षण के लिए आकर्षित करने के लिए कौन सी रणनीति कारगर हो सकती है?
• अनुसंधान और शैक्षिक विकास के लिए किस प्रकार की प्रणाली का समर्थन प्रदान किया जा सकता है?
• उच्च शिक्षा संस्थानों के शिक्षकों के बीच अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए किस प्रकार का प्रोत्साहन प्रदान किया जा सकता है?
• शिक्षकों और शिक्षण पर राष्ट्रीय मिशन योजना इस उद्देश्य के लिए पर्याप्त है या इसमें कुछ अतिरिक्त सुविधाओं को बढ़ाया जाना चाहिए और वे सुविधाएं क्या होनी चाहिए?
• ऑनलाइन शैक्षिक लीडरशीप के प्रशिक्षण का प्रतिशत क्या होना चाहिए?
• ऑनलाइन शैक्षणिक प्रशिक्षण का प्रतिशत क्या होना चाहिए?
• प्रोफेशनल कोर्स प्रशिक्षण का प्रतिशत क्या होना चाहिए – क्या इसे ऑनलाइन किया जाना चाहिए?
• शिक्षकों के रूप में उद्योग के विशेषज्ञों की क्या भूमिका है?
• क्या शैक्षिक लीडरशीप पाठ्यक्रम सभी कुलपतियों और प्रधानाचार्यों के लिए आवश्यक है?
• शिक्षक अपने क्षेत्र में दुनिया भर में विकसित किया जा रहे नए ज्ञान को एक समय पर या निरंतर आधार पर लोगों तक कैसे पहुँचा सकते है?
• क्या शिक्षकों की एक आवश्यक भूमिका परामर्श या सलाह देना नहीं है?

स्पीकर का नामः डॉ अनुराग त्रिपाठी, सहायक प्रो. केमिकल इंजीनियरिंग विभाग, आईआईटी कानपुर।

दिन, तिथि एंव समयः शुक्रवार, 5 जून 2015, शाम 4:30 बजे।

खंडनः ये विचार वक्ताओं/मध्यस्थों के द्वारा व्यक्त किए गए है, जो किसी भी प्रकार से मानव संसाधन विकास मंत्रालय और भारत सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

इस बात के लिए टिप्पणियाँ बंद हो गईं।
फिर से कायम कर देना
88 सबमिशन दिखा रहा है
Prakash KC
Prakash KC 10 साल 11 महीने पहले
अध्ययन-अध्यापन का कार्य ऐसे गुरुजन बन्धुओं को सौपना चाहिए जो झूठ-बेइमानी-चोरी-छल-कपट आसक्ति-ममता-स्वार्थ से परे हों अथवा इन्हें हर हालत में छोड़कर ईमान-सच्चाई-संयम-सेवा को धारण कर चुके हो|
Prakash KC
Prakash KC 10 साल 11 महीने पहले
‘दोष रहित सत्य प्रधान मुक्ति और अमरता से युक्त सर्वोत्तम जीवन विधान और अमन-चैन का सुखी समृद्ध समाजस्थापित करने हेतु गुरुजन बन्धुओं को सबसे पहली तथा सबसे बड़ी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेनी और उसे सुचारु रूप से वहन करनी चाहिये ।
Prakash KC
Prakash KC 10 साल 11 महीने पहले
गुरुजन बन्धुओं को सर्वप्रथम तो स्वतः यह संकल्प लेना होगा कि हम ‘सद्भाव एवं सद्व्यवहार प्रधान शिष्ट एवं संयमित जीवन को ही आधार बना, चलते-चलाते हुए, ‘सत्यं प्रधान शिष्ट एवं संयमित जीवन को ही आधार चलते-चलाते हुए, ‘सत्यं बद्, धर्मं चर’ (सत्य बोलें और धर्म पर रहें-चलें !) जो जीवन का सर्वोत्तम लक्ष्य है, को ही एकमात्र लक्ष्य बनाकर आगे-पढे़-पढ़ायेंगे बढ़े बढ़ायेंगे |
Dr Anil Paliwal
Dr Anil Paliwal 10 साल 11 महीने पहले
Since the post of Lecturer has been now created in senior secondary schools, the name of the post of college- lectures should be changed and must be replaced by the name of Assistant Professors, Associate Professors and Professors in the UG and PG colleges respectively. All college teachers( including the faculty of teachers colleges of Rajasthan appointed under RVERS 2010) must be given the UGC pay scales.There should be no discrimination on this issue.
Dr Anil Paliwal
Dr Anil Paliwal 10 साल 11 महीने पहले
Universities should be made more autonomous so that they may get involved in meaningful research and innovations. Vice chancellors should be selected from among the faculty of the universities and must NOT be appointed on the basis of their political affiliations and ideological inclinations. Registrars, finance comptrollers, etc must not the officers of the State /Centre services. Instead, they should be independently selected through open- selection process underthe university system.
Dr Anil Paliwal
Dr Anil Paliwal 10 साल 11 महीने पहले
NCTE has totally failed. It must be dissolved.The NCTE act must be repealed .A national commission on teacher education should be constituted for guidance and directions for meaningful teacher education .Universities can effectively monitor teachers colleges.All teacher education programmes should be under the jurisdiction of the university.Only govt and university colleges should be upgraded to IASEs and CTEs under CSS of the MHRD.