Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

गणतंत्र दिवस 2017 के लिए ई- ग्रीटिंग्स डिजाईन प्रतियोगिता

गणतंत्र दिवस 2017 के लिए ई- ग्रीटिंग्स डिजाईन प्रतियोगिता
आरंभ करने की तिथि :
Jan 18, 2017
अंतिम तिथि :
Jan 23, 2017
11:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

गणतंत्र दिवस हम सभी के लिए देशभक्ति के उत्साह में झूमने का अवसर है। ...

गणतंत्र दिवस हम सभी के लिए देशभक्ति के उत्साह में झूमने का अवसर है। यह दिन 1950 में भारतीय संविधान के लागू होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

आश्चर्यजनक ई-ग्रीटिंग्स कार्ड्स डिज़ाइन करके इस ऐतिहासिक अवसर के लिए अपनी कलात्मक सोच को रूप दें।

जमा करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी 2017, प्रातः 11 बजे तक है।

आवश्यक नोट: जमा किये जाने वाले डिज़ाइन में '2017' अंक नहीं होना चाहिए।

नियम और शर्तें

1. प्रविष्टियां पोर्ट्रेट आकार में 10x12 सेंटीमीटर माप की होनीं चाहिये। इससे भिन्न आकार और माप के डिज़ाइन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

2. जमा किये जाने वाले डिज़ाइन में '2017' अंक नहीं होना चाहिए।

3. अनुपयुक्त प्रविष्टियों को हटाने के पश्चात् स्टैंडिंग समिति द्वारा अल्पसूचित किये गए डिज़ाइनों को पोर्टल पर प्रकाशित किया जायेगा।

4. 25 जनवरी 2017 से 11 फरवरी 2017 तक वास्तविक उपयोग (अर्थात नागरिकों की पसंद / स्वीकार्यता ) के आधार पर, सर्वोच्च 3 डिज़ाइनों को क्रमशः 10,000/- रूपये , 7,500/- रूपये और 5,000/- रूपये के नगद पुरस्कार दिए जायेंगे।

5. तदोपरान्त केवल 5 सर्वाधिक इस्तेमाल किये गए डिज़ाइनों को पोर्टल पर रखा जायेगा।

6. प्रविष्टियां मौलिक होनी चाहियें। नक़ल की हुई प्रविष्टियां जमा करवाने वालों को भविष्य की प्रतियोगिताओं में शामिल नहीं किया जायेगा।

डिस्क्लेमर: स्टैंडिंग समिति द्वारा प्रविष्टियों की मौलिकता जांचने के पूरे प्रयास किये जायेंगे, लेकिन माईगोव और ई-ग्रीटिंग्स पोर्टल को किसी नक़ल की गई प्रविष्टि के लिए उत्तरदायी नहीं ठहराया जा सकेगा।

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
215
कुल
13
स्वीकृत
202
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना
13 सबमिशन दिखा रहा है
  •