Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

होली 2017 के लिए ई-ग्रीटिंग्स डिज़ाइन प्रतियोगिता

eGreetings Design Contest for Holi 2017
आरंभ करने की तिथि :
Feb 22, 2017
अंतिम तिथि :
Mar 07, 2017
11:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

होली भारत का प्रसिद्ध त्यौहार है जिसे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया ...

होली भारत का प्रसिद्ध त्यौहार है जिसे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह जीवंत त्यौहार मित्रों और रिश्तेदारों के साथ रंग लगाकर और मिठाइयां बांटकर मनाया जाता है। माईगोव अपने उपयोगकर्ताओं को आमंत्रित करता है कि वे इस त्यौहार की भावनाओं के अनुरूप रंगपूर्ण ई-ग्रीटिंग्स डिज़ाइन करें।

जमा करवाने की अंत तिथि 9 मार्च 2017, प्रातः 11 बजे तक है|

नियम और शर्तें

1. प्रविष्टि चित्र आकृति में 10x12cm आकार की होनी चाहिए। किसी भी अन्य आकार और आकृति के डिज़ाइन को स्वीकार नहीं किया जायेगा।

2. स्टैंडिंग समिति द्वारा अयोग्य प्रविष्टियों को हटाने के पश्चात् अल्पसूचित किये गए सभी डिज़ाइनों को पोर्टल पर प्रकाशित किया जायेगा।

3. 12 मार्च 2017 से 27 मार्च 2017 तक किये गए वास्तविक उपयोग (नागरिकों की पसंद / स्वीकार्यता) के आधार पर, सर्वोच्च 3 डिज़ाइनों को क्रमशः 10,000/-, 7,500/- और 5,000/- रूपये के नगद पुरस्कार दिए जायेंगे।

4. इसके बाद केवल सर्वोच्च 5 सर्वाधिक इस्तेमाल किये गए डिज़ाइन को पोर्टल पर रखा जायेगा।

5. प्रविष्टियां मौलिक होनी चाहियें। नक़ल की गई प्रविष्टि भेजने वाले को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा

डिस्क्लेमर: स्टैंडिंग समिति द्वारा प्रविष्टियों की मौलिकता जांचने का पूरा प्रयास किया जायेगा, लेकिन यदि किसी प्रविष्टि को बाद में नक़ल पाया जाता है तो इसके लिए माईगोव तथा ई-ग्रीटिंग्स पोर्टल उत्तरदायी नहीं होंगे।

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
314
कुल
11
स्वीकृत
303
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना
11 सबमिशन दिखा रहा है
  •