NidhiSaxena
3 years 10 months ago
आदरणीय मोदी जी,
नमस्ते।
मेरा नाम निष्ना है, मैं बारह साल की हूँ और सिंगापुर में रहती हूँ।
कोरोना के कारण, इस बार चार साल बाद ही मुझे जून की छुट्टियों में भारत आने का मौक़ा मिला जिसमें मैं ऋषिकेश भी घूमने गई और गंगा-स्नान के समय कहीं से एक Plastic Sheet बहती हुई मेरे पास आ गई। यह देखकर मुझे बुरा लगा। तभी मेरे माता-पिता ने मुझे बताया कि आपने मन की बात में कई बार सभी को साथ में आकर पर्यावरण और स्वच्छता पर ध्यान देने की अपील करी है। तब मैंने निश्चय किया कि मैं भी इस दिशा में अपनी तरफ़ से कुछ बदलाव लाने की कोशिश करूँगी। इसके लिए मैंने अपने पिताजी से "प्लास्टिक करो खतम" पर एक गाना लिखवाया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक Awareness video बनाया। इस 1 July से जो प्लास्टिक बैन शुरू हो रहा है उसके लिए मैं बच्चों को Plastic free दिनचर्या के आसान तरीक़े बताना चाहती हूँ और उनको भी इस अभियान में शामिल करना चाहती हूँ। आशा है कि आप इस Video को अपने "मन की बात" program में शामिल करके मेरे इस initiative को support करेंगे।
धन्यवाद,
भारत की एक प्रवासी बेटी,
निष्ना सक्सेना
Singapore
Like
(3)
Dislike
(2)
Reply
Report Spam