राजकोट के प्रिय नागरिकों,
जैसा कि आप जानते हैं, राजकोट स्मार्ट सिटी चुनौती के चरण-3 में भाग ले रहा है और एक प्रबल दावेदार है। चरण-3 के स्मार्ट सिटी प्रस्ताव के लिए राजकोट नगर निगम ने इन कामों के लिए नागरिकों से सलाह मशविरा किया है (i) नागरिकों की समस्याओं और अपेक्षाओं को समझना (ii) शहर के लिए लक्ष्य और रणनीतिक दिशा तय करना (iii) अखिल शहर और एबीडी प्रयासों को अंतिम रूप देना।
नागरिकों से सलाह मशविरे के पश्चात् शहर ने “विजन और लक्ष्यों” तथा ''अखिल शहर और एबीडी प्रयासों'' की पहचान कर ली है। संलग्न प्रेजेंटेशन में सभी विवरण उपलब्ध हैं। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे अखिल शहर और एबीडी प्रयासों के बारे में अपनी प्रतिक्रिया / सुझाव दें।
स्मार्ट सिटी प्रस्ताव पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।