Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

blog

सभी ब्लॉग Creative Corner

Celebrate Christmas by sending e-Greetings! Most circulated e-Greetings will be declared winners of the MyGov Contest
Blog
प्रविष्ट किया:24 Dec 2014

मेरी सरकार के रचनात्मक क्रियास्थल पर क्रिसमस के लिए ई- शुभकामना सन्देश बनाने हेतु एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्राप्त प्रविष्टियों में से 12 का चयन कर उसे ई-शुभकामना सन्देश पोर्टल पर प्रकाशित किया गया है। इस बार क्रिसमस पर अपने प्रियजनों को ई-शुभकामना सन्देश भेजकर इस अवसर को और भी शुभ बनाएं। चयनित प्रविष्टियों में से जिन तीन प्रविष्टियों को सबसे अधिक भेजा जाएगा वह इस प्रतियोगिता की विजेता होंगी। इस विशेष अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ भेजें और अपनी पसंदीदा प्रविष्टि को विजेता बनाएं। आप ई-शुभकामना सन्देश यहाँ देख सकते हैं एवं उन्हें अपने प्रियजनों को भेज भी सकते हैं।

Innovative Ideas on Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana Crowdsourced through MyGov
Blog
प्रविष्ट किया:23 Dec 2014

प्रधानमंत्री जन-धन योजना (पीएमजेडीवाई) वित्तीय समावेशन के लिए एक राष्ट्रीय मिशन है जिसका उद्देश्य बैंकिंग/बचत, जमा खाता, प्रेषण, ऋण, बीमा, पेंशन इत्यादि वित्तीय सेवाओं को प्रभावी ढंग से सभी तक पहुँचाना है। “मेरी सरकार” पर आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले नागरिकों ने इस योजना को नाम और पहचान दी। नागरिकों की सहभागिता और बदलाव का हिस्सा बनने की उनकी चाह ने इस योजना को सफल बनाया। 26 जनवरी 2015 तक इस योजना को सभी तक पहुँचाने हेतु मेरी सरकार नागरिकों के विचार और सुझाव आमंत्रित करता है। ओपन फोरम पर प्राप्त कुछ सुझावों को यहाँ साझा किया गया है-

In Focus: Featured Volunteers
Blog
प्रविष्ट किया:16 Dec 2014

मेरी सरकार उन पांच स्वयंसेवकों के अनुभव आपके साथ साझा करना चाहती है जिन्होंने विशेष स्वयंसेवक श्रृंखला का हिस्सा बनकर मेरी सरकार के मंच पर अपना योगदान दिया है। मेरी सरकार पर स्वयं सेवकों का क्या अनुभव रहा, यहाँ देखें:

Winners of Contests for National Career Service Project Announced
Blog
प्रविष्ट किया:15 Dec 2014

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा मेरी सरकार के मंच पर राष्ट्रीय करियर सेवा परियोजना के लिए नाम, प्रचार वाक्य सुझाने और प्रतीक चिन्ह बनाने हेतु तीन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम निम्नलिखित हैं:

Pradhan Mantri Jan Dhan Yojna
Blog
प्रविष्ट किया:04 Dec 2014

माननीय प्रधानमंत्री जी ने स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक लाल किले से दिए गए अपने भाषण में “प्रधानमंत्री जन धन योजना” नामक वित्तीय समावेशन पहल की घोषणा की। इसके लिए नाम, प्रतीक और टैगलाइन सुझाने हेतु “मेरी सरकार” प्लेटफार्म (http://mygov.nic.in) पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हमें इसके लिए 6000 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। निर्णयकर्ताओं ने उनमें से कुछ नामों का चयन किया और योजना का नाम “जन धन” रखने का निर्णय लिया गया। हम निम्न प्रतिभागियों को बधाई देते हैं जिनके द्वारा भेजे गए नाम चयनित नाम से पूर्णतः या आंशिक रूप से मिलते–जुलते हैं। निश्चित किये गए प्रतीक और टैगलाइन की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

Congratulations to the winners of E-Greetings designing contest for Guru Nanak’s Birthday
Blog
प्रविष्ट किया:28 Nov 2014

गुरु नानक जी के जन्मदिन के अवसर पर "मेरी सरकार" द्वारा ई-शुभकामना संदेश बनाने हेतु एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके लिए हमें 547 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई। प्राप्त हुई प्रविष्टियों में से 17 प्रविष्टियों का चयन किया गया, जिसमें से तीन प्रविष्टियों को विजेता घोषित किया गया। सभी विजेताओं को बधाई!

Heartiest Congratulations to the contest winner of logo for National Digital Literacy Mission!
Blog
प्रविष्ट किया:24 Nov 2014

“मेरी सरकार” मंच के माध्यम से राष्ट्रीय डिजिटल साक्षरता मिशन हेतु प्रतीक चिन्ह और बैनर बनाने एवं प्रचार वाक्य सुझाने के लिए नागरिकों को आमंत्रित किया गया था। इस प्रतियोगिता के लिए हमें 2600 से अधिक प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई। अधिकार प्राप्त समिति द्वारा प्रतीक चिन्ह के विजेता का चयन किया गया। विजेता का नाम निम्नलिखित है- महाराष्ट्र के श्री अनंत खासबरदार

Overwhelming response in competition for Design of Logo of Sardar Patel National Mission on Urban Housing
Blog
प्रविष्ट किया:13 Nov 2014

आवास एवं गरीबी उपशमन मंत्रालय ने सरदार पटेल राष्ट्रीय शहरी आवास योजना के लिए प्रतीक चिन्ह बनाने हेतु एक प्रतियोगिता का आयोजन किया था। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2014 थी। इस प्रतियोगिता में नागरिकों ने पूरे उत्साह से हिस्सा लिया और इसके लिए हमें बहुत सारी प्रविष्टियाँ भेजी। मंत्रालय सभी प्रतिभागियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए धन्यवाद देता है। मंत्रालय इस योजना को अंतिम रूप दे रहा है और प्रतियोगिता संबंधी अंतिम सूची तैयार की जा रही है। योजना को अंतिम रूप दिए जाने के बाद ही मंत्रालय प्रतियोगिता का परिणाम घोषित करेगा।

Enthusiastic response in Competition for Design of Logo, Name with Tagline for Programme and Projects of the Department of Land Resources
Blog
प्रविष्ट किया:07 Nov 2014

भूमि संसाधन विभाग ने एकीकृत जलागम प्रबंधन कार्यक्रम, विश्व बैंक की सहायता से शुरू की गई राष्ट्रीय जलागम प्रबंधन परियोजना- “नीरांचल” और राष्ट्रीय भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम जैसे विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए प्रतीक चिन्ह बनाने, प्रचार वाक्य एवं नाम सुझाने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया था। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2014 थी। लोगों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और इस प्रतियोगिता के लिए हमें 2500 से अधिक प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई। कई प्रविष्टियाँ बेहद कलात्मक और रचनात्मक थी। प्राप्त हुई प्रविष्टियों में से कई में कार्यक्रमों के मूल अर्थ को प्रभावी रूप से दर्शाया गया है। विभाग सभी प्रतिभागियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए धन्यवाद करता है। अंतिम सूची तैयार की जा रही है, विभाग जल्द ही प्रतियोगिता का परिणाम घोषित करेगा। इस प्रतियोगिता से सम्बंधित घोषणाएं MyGov.in पर की जाएगी। सभी प्रतिभागियों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद!

Citizens contribute enthusiastically on MyGov platform for Clean Ganga, Digital India and Incredible India
Blog
प्रविष्ट किया:27 Oct 2014

सहभागितापूर्ण शासन के लिए नागरिक सहभागिता मंच “मेरी सरकार” पर बनाये गए गंगा की सफाई, डिजिटल भारत और अतुल्य भारत समूह, गंगा की सफाई, पर्यटन और डिजिटल भारत मिशन के लिए नागरिकों के सुझाव और विचार प्राप्त करने हेतु एक महत्वपूर्ण और शक्तिशाली मंच के रूप में उभरे हैं।

Winners of E-Greetings designing contest for Diwali declared!
Blog
प्रविष्ट किया:24 Oct 2014

दीपावली के अवसर पर "मेरी सरकार" द्वारा ई-शुभकामना संदेश बनाने हेतु एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके लिए हमें 1140 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई। प्राप्त हुई प्रविष्टियों में से इन 19 प्रविष्टियों को विजेता के रूप में चुना गया। सभी विजेताओं को बधाई!

Winners declared of E-Greetings designing contest for Gandhi Jayanti!
Blog
प्रविष्ट किया:10 Oct 2014

गाँधी जयंती के अवसर पर ई- शुभकामना संदेश बनाने के लिए आयोजित की गई प्रतियोगिता में नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जिसके विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। प्रतियोगिता को स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय द्वारा “मेरी सरकार मंच” के माध्यम से आयोजित किया गया था। यह प्रतियोगिता लोगों के बीच लोकप्रिय हुई और हमें इसके लिए 1300 से अधिक प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई। मेरी सरकार विजेताओं को बधाई देता है! विजेताओं के नाम और उनके द्वारा भेजी गई प्रविष्टियाँ यहाँ देखें-

Pages