Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

blog

सभी ब्लॉग Creative Corner

Congratulations to the winners of contests for Swachh Bharat Abhiyan logo and tagline!
Blog
प्रविष्ट किया:01 Oct 2014

पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के लिए आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। मंत्रालय ने नागरिकों को स्वच्छ भारत अभियान के लिए प्रतीक चिन्ह बनाने और प्रचार वाक्य सुझाने के लिए आमंत्रित किया था। प्रतियोगिता 19 सितम्बर को समाप्त हुई। स्वच्छ भारत अभियान के भारत को खुले में शौच की बुराई से मुक्त कराने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए लोगों ने हमें बहुत सी प्रविष्टियाँ भेजी। जहाँ प्रचार वाक्य सुझाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता के लिए हमें 5000 से अधिक प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई वहीं प्रतीक चिन्ह बनाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता के लिए हमें 1600 से अधिक प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई। विजेताओं के नाम एवं विवरण निम्नलिखित है-

Wonderful creations received for e-greetings competition organized by Ministry of Health and Family Welfare
Blog
प्रविष्ट किया:23 Sep 2014

“मेरी सरकार” और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर ई-शुभकामना संदेश बनाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। 2 अक्टूबर 1994 को दिल्ली के स्कूली बच्चों ने पोलियो को समाप्त करने के लिए पहला कदम उठाया था। आज उस छोटी सी पहल का ही परिणाम है कि भारत पोलियो जैसी बीमारी से मुक्त हो पाया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने “मेरी सरकार” के माध्यम से ई- शुभकामना संदेश बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन कर नागरिकों को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक मंच प्रदान किया। हमें इसके लिए 1300 से अधिक प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 19 सितम्बर 2014 थी।

Vibrant responses mark the end of contests organized by Ministry of Housing and Urban Poverty Alleviation
Blog
प्रविष्ट किया:23 Sep 2014

आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय द्वारा “मेरी सरकार” के माध्यम से उनकी प्रस्तावित योजना के लिए एक रचनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रस्तावित योजना पंडित दीनदयाल उपाध्याय के “अंत्योदय” के विचार को ध्यान में रखकर निर्धारित की गई है। इस योजना का उद्देश्य गरीबों और शहरी गरीबों को सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना के लिए रियायती ऋण उपलब्ध कराने, कौशल विकास और महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूहों के गठन इत्यादि कार्यों के द्वारा उनकी सहायता करना है जिससे वे अपना जीवन बेहतर बना सकें। यह मिशन 25 सितम्बर 2014 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म वर्षगांठ के अवसर पर शुरू किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन योजना के लिए नाम और प्रचार वाक्य सुझाने एवं प्रतीक चिन्ह बनाने हेतु किया गया था। इस योजना के लिए नाम सुझाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता में हमें लगभग 2500 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई। (आप उन्हें यहाँ देख सकते हैं) इस योजना के लिए प्रचार वाक्य सुझाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता में हमें 1700 से अधिक प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई।(अधिक देखें) जबकि प्रतीक चिन्ह बनाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता में हमें 600 से अधिक प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई।(यहाँ देखे) प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2014 है। विजेता प्रविष्टियों की घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी। “मेरी सरकार” के क्रियात्मक स्थल पर आयोजित की गई प्रतियोगिता में भाग लेते रहें।

Creative responses received for the National Digital Literacy Mission Contest
Blog
प्रविष्ट किया:17 Sep 2014

मेरी सरकार के माध्यम से राष्ट्रीय डिजिटल साक्षरता मिशन(एनडीएलएम) के लिए एक अभिनव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. नागरिकों को इस पहल के लिए प्रतीक चिन्ह एवं बैनर बनाने और प्रचार वाक्य सुझाने के लिए आमंत्रित किया गया था. हमें 1600 से अधिक प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं जिसने 10 लाख लोगों के विकास के लिए लक्षित इस योजना को एक आधार प्रदान किया. इस योजना का उद्देश्य प्रत्येक राज्य / केन्द्र शासित प्रदेशों के चयनित खण्डों के हर घर के 1 पात्र व्यक्ति को आईसीटी प्रशिक्षण प्रदान करना है। यह प्रतियोगिता 15 सितम्बर 2014 को समाप्त हुई. विजेताओं के नाम की घोषणा शीघ्र की जाएगी. मेरी सरकार नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं और परियोजनाओं का आयोजन करता रहता है. एनडीएलएम से संबंधित प्राप्त हुई रचनाएँ यहाँ देखें।

Winners of the Teachers' Day E-Greetings Contest Announced!
Blog
प्रविष्ट किया:05 Sep 2014

माता पिता जन्म देते हैं, लेकिन गुरु जीवन देते हैं। स्कूल की इमारत जिसका सरकार निर्माण कर सकती है वह एक शरीर की तरह है लेकिन ये जीवन-दाता इस भव्य इमारत की आत्मा होते हैं।“ - माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा मेरी सरकार के माध्यम से शिक्षक दिवस के अवसर पर ई-शुभकामना संदेश बनाने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। नागरिकों ने उत्साहपूर्वक इस प्रतियोगिता में भाग लिया और ई-शुभकामना संदेश बनाकर अपने शिक्षकों के प्रति अपना आभार प्रकट किया। प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है जिनके नाम निन्लिखित हैं:

Hon'ble Prime Minister Narendra Modi felicitates winners of MyGov contest for Financial Inclusion Programme
Blog
प्रविष्ट किया:28 Aug 2014

On the evening of 28th August 2014, Hon. Prime Minister felicitated winners of MyGov contest for Financial Inclusion Programme at the launch of Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana. Ms. Priya Sharma, based on whose entry the logo was finalised, has been rewarded with a cash prize of Rs. 25,000. The other participants who have been rewarded are Shri Sanjay Tiwari, Ms. Sonia Chauhan and ShriAjithGurunathan. These participants who proposed “Jan Dhan” received other half of the prize rounded up to Rs. 10,000 each. Shri Narendra Modi heartily congratulated each of these participants for their artistic talent and creativity in giving an identity to a ground-breaking reform for financial inclusion.

Financial Inclusion Programme
Blog
प्रविष्ट किया:27 Aug 2014

A competition was held through the MyGov Platform for suggesting the name, logo and tagline for the Comprehensive Financial Inclusion Programme. More than 6000 entries were received. The following has since been finalised:

Design e-greetings for Independence Day
Blog
प्रविष्ट किया:22 Aug 2014

नागरिक सहभागिता मंच, मेरी सरकार ने देश के 68 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों को ई- शुभकामना सन्देश बनाने के लिए आमंत्रित किया था। इस रचनात्मक प्रतियोगिता में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और हमें हजारों की संख्या में बेहतरीन ई- शुभकामना सन्देश बनाकर भेजे। यह मनोहर प्रस्तुतियां यहाँ देखें (प्रयोक्ता लॉग इन कर देख सकते हैं)। इन सभी प्रविष्टियों में से कुछ का चयन कर उन्हें ई-शुभकामना सन्देश के पोर्टल पर दर्शाया गया। “मेरी सरकार” सभी विजेताओं को उनके विशिष्ट डिजाइन के लिए हार्दिक बधाई देता है! निम्न विजेताओं को उनकी कलाकृति के लिए पुरस्कृत किया गया है:

Skill Development
Blog
प्रविष्ट किया:08 Aug 2014

कुशल नागरिक, विशेष रूप से कुशल युवाओं, के राष्ट्र के निर्माण और सरकार के साथ उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए “मेरी सरकार” रोजगार संबंधी कौशल के विकास पर सुझाव आमंत्रित करती है। कौशल विकास समूह बदलते समय के साथ चलने के लिए और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए ठोस नीतियों और पहलों पर आपके विचार और सुझाव चाहता है। इस समूह की शुरुआत के बाद से, लगभग 49,000 से अधिक सदस्य इससे जुड़े।

Pages