Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

इटानगर एससीपी वेबिनार 4: इटानगर के ड्राफ्ट स्मार्ट सिटी प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देने के लिए आग्रह

इटानगर स्मार्ट सिटीज चैलेंज के अपने आखिरी चरण में है, और पहचाने गए क्षेत्र आधारित व पैन सिटी समाधानों के साथ मसौदा प्रस्ताव माईगोव पर नागरिकों द्वारा देखे जाने के लिए अपलोड किया गया हैं । इस चौथे वेबिनार का उद्देश्य प्रस्तावित समाधानों के बारे में नागरिकों को संवेदनशील बनाना और उन्हें ड्राफ्ट प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करने के लिए आग्रह करना ।

ऑनलाइन और ऑफ़लाइन मीडिया के माध्यम से प्राप्त 2.9 लाख से ज्यादा प्रतिक्रियाओं के आधार पर आईएमसी इटानगर की समस्याओं और चुनौतियों को पहचान और प्राथमिकता निर्धारित कर पाया और शहर के लिए दृष्टि और लक्ष्यों की रूपरेखा बना पाया । नागरिकों ने क्षेत्र आधारित विकास (एबीडी) क्षेत्र के चयन के लिए भी मतदान किया । ज़ोन बी स्पष्ट विजेता के रूप में उभरा है। ज़ोन बी में इंदिरा गांधी पार्क, सचिवालय और सम्बद्ध कार्यालय, क्लॉक टॉवर क्षेत्र, गंगा मार्केट और ट्रांसपोर्ट स्टेशन क्षेत्र शामिल हैं। वेबिनार ज़ोन बी में क्षेत्र आधारित विकास के साथ-साथ पैन-सिटी विकास के लिए प्रस्तावित विभिन्न समाधानों पर चर्चा करता है।

इस वेबिनार का प्रमुख उद्देश्य सभी नागरिकों को एक बार फिर से प्रस्ताव रणनीतियों और विकसित किए गए विकल्पों पर चर्चा, बहस और अपनी प्रतिक्रिया साझा करने का अनुरोध करना है। इससे आईएमसी को सफलतम योजनायें बनाने की स्पष्ट रणनीति मिलेगी ।

वक्ता: श्री प्रिंस धवन, आईएएस, डिप्टी कमिश्नर, इटानगर कैपिटल कॉम्प्लेक्स
दिनांक: 27 मार्च, 2017
समय: सांय 3:00 से 4:00

इस बात के लिए टिप्पणियाँ बंद हो गईं।