Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

नई रायपुर स्मार्ट सिटी- माईगोव टॉक

छत्तीसगढ़ भारत के मध्य पूर्व भाग में स्थित है। वर्ष 2000 में नए राज्य के गठन के बाद, शहरीकरण बहुत तेज हो गया और सड़क नेटवर्क, आधुनिक बुनियादी हाई-टेक सुविधाओं और प्रशासनिक पहलुओं के लिए रिक्त स्थान कम पड़ने लगा, विशेषकर रायपुर में जो इस्पात उद्योग और कृषि उत्पाद बाजार का एक बड़ा केंद्र है। छत्तीसगढ़ राज्य के लिए, रायपुर कई आयामों वाला सबसे बड़े शहर बन गया हैं। नया रायपुर को मौजूदा रायपुर शहर से 17 किलोमीटर की दूरी पर ग्रीनफील्ड राजधानी शहर के रूप में विकसित किया गया है। मौजूदा शहर में भीड़भाड़ को कम करने और विकास के नए अवसर प्रदान करने के लिए इस नए राजधानी शहर की योजना बनाई गई है।

शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्मार्ट सिटी चैलेंज की अंतिम सूची में नया रायपुर को उम्मीदवार के रूप में चुना गया है। नया रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) स्मार्ट सिटी प्रस्ताव (एससीपी) तैयार कर रहा है जिसमें स्मार्ट सिटी समाधान और शहर निवासियों और अन्य हितधारकों के साथ किये गए परामर्श की एक रूपरेखा शामिल होगी। शहर के समग्र परिवर्तन के लिए नागरिक कुछ कम खर्चीले और नए विचार सुझा सकते हैं। निवासी अन्य बातों के आलावा पानी की आपूर्ति, बिजली आपूर्ति, परिवहन, स्वास्थ्य और शैक्षिक सुविधाओं और शहर निगरानी आदि विभिन्न शहरी सेवाओं पर अपने विचार पोस्ट कर सकते हैं। निवासियों को शहर के नकारात्मक पहलुओं के साथ-साथ नया रायपुर को एक मॉडल स्मार्ट शहर बनाने के लिए जो सुधार वे देखना चाहते हैं, के बारे में लिखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यह चर्चा नया रायपुर के 100 स्मार्ट सिटी चैलेंज जीतने के लिए महत्वपूर्ण है।

नागरिकों को स्मार्ट सिटीज़ प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया समझाने के लिए नया रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा एक माईगोव टॉक का आयोजन किया गया है जो न केवल स्मार्ट सिटी की प्रमुख विशेषताओं के बारे में नागरिकों को बताएगा बल्कि उन्हें उन महत्वपूर्ण मुद्दों को पहचानने का अवसर प्रदान करेगा जो शहर के नेताओं और प्रशासन द्वारा ध्यान देने योग्य हैं। चर्चा का विवरण इस प्रकार है:

वक्ता का नाम:- एनआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रजत कुमार (आईएएस)
स्थान:- सीईओ कार्यालय, एनआरडीए, नया रायपुर, छत्तीसगढ़
दिनांक और समय:- 11 जनवरी 2017: शाम 3 से 4 बजे

इस बात के लिए टिप्पणियाँ बंद हो गईं।
फिर से कायम कर देना
1 सबमिशन दिखा रहा है
chandan sinha
chandan sinha 9 साल 4 महीने पहले
I am one of the migrants among the millions who are deprived of the simple joy of staying at home town and take care of old and needy parents. Simply because there is lack of employment option. Request you to invite companies like WIPRO, TCS, HCL who have higher employment capacity to set up their branches in the promising NAYA RAIPUR. So that we can be nearer to our home town and can contribute in sustaining the development of the places we belong to along with being with our family.