Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

माईगोव टॉक - ईटानगर स्मार्ट सिटी प्रस्ताव के अंतर्गत परियोजनाओं के चयन के लिए वोट करें

इटानगर नागरिक भागीदारी के अपने दूसरे चरण में है जिसमें एबीडी और पैन सिटी रणनीतियों के चयन और परियोजनायें चुनने के लिए राय मांगी जाएगी। इस तीसरे वेबिनार का उद्देश्य नागरिकों को उनकी अब तक की भागीदारी के लिए धन्यवाद देना और उनमें दूसरे चरण में भाग लेने के लिए जागरूकता पैदा करना होगा।

इटानगर नगर परिषद (आईएमसी) ने विभिन्न नागरिक कार्यशालाओं, स्कूली छात्रों के लिए निबंध और चित्रकारी प्रतियोगिताओं, स्मार्ट इटानगर लोगो डिजाइन प्रतियोगिता, विजन डिजाइन प्रतियोगिता, रोडशो, राज्य दिवस के अवसर पर इटानगर स्टेट स्टॉल, जनमत, सोशल मीडिया, घरेलू सर्वेक्षण और ऑनलाइन चर्चा द्वारा स्मार्ट सिटी इटानगर के विकास में नागरिक भागीदारी सुनिश्चित करने के अपने प्रयास तेज़ कर दिए हैं। इन गतिविधियों का ध्यान शहर के निवासियों के सामने आने वाले मुद्दों को समझना और उनके सपनों के इटानगर के लिए उनकी दृष्टि समझने पर केंद्रित था। ऑनलाइन और ऑफ़लाइन मीडिया के माध्यम से 50000 से अधिक नागरिक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई हैं, जिनसे ईटानगर की समस्याओं और चुनौतियों को पहचानने और प्राथमिकता निर्धारित करने और शहर के लिए दृष्टि और लक्ष्य रेखांकित करने में आईएमसी को मदद मिली।

नागरिकों ने क्षेत्र आधारित विकास (एबीडी) क्षेत्र के चयन के लिए भी मतदान किया है। जोन बी स्पष्ट विजेता के रूप में उभरा है। जोन बी में इंदिरा गांधी पार्क, सचिवालय और समीपवर्ती कार्यालय, क्लॉक टॉवर क्षेत्र, गंगा मार्केट और ट्रांसपोर्ट स्टेशन क्षेत्र शामिल हैं।

इस वेबिनार के लिए हमारा मुख्य उद्देश्य एक बार फिर से सभी नागरिकों से अनुरोध करना है कि वे प्रस्ताव के लिए बनाई गई रणनीतियों और विकल्पों पर चर्चा, बहस और मतदान करें। इस मतदान से हम सबसे सफल योजनाएं बनाने की रणनीति बना पाएंगे।

वक्ता: श्री संदीप कुमार सिंह, आईएएस, उपायुक्त, आईएमसी
दिनांक: 27 फरवरी, 2017
समय: 12:30 से 1:30 अपराह्न

इस बात के लिए टिप्पणियाँ बंद हो गईं।