Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

खादी के साथ अपने यादगार लम्हों की तस्वीर साझा करें

खादी के साथ अपने यादगार लम्हों की तस्वीर साझा करें
आरंभ करने की तिथि :
Oct 02, 2022
अंतिम तिथि :
Oct 31, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा है कि "जब हम खादी खरीदते ...

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा है कि "जब हम खादी खरीदते हैं, तो हम उन लाखों बुनकरों के जीवन को रोशन कर रहे हैं जो दिन-रात मेहनत करते हैं"। पिछले कई वर्षों में, प्रधानमंत्री ने खादी को लोकप्रिय बनाने और इसे एक जन आंदोलन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, जिस वजह से आज देशवासी बढ़-चढ़कर खादी को अपना रहे है, खासकर गांधी जयंती के विशेष अवसर पर।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्थानीय उद्योग और कारीगरों की मदद के लिए देशवासियों से अपने दैनिक जीवन में खादी उत्पादों का उपयोग करने पर जोर दिया, जिससे बुनकरों की आजीविका को सुदृढ़ बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिस तरह खादी स्वतंत्रता आंदोलन की ताकत बनी और औपनिवेशिक शासन के दौरान गुलामी की जंजीरों को तोड़ा, वह 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा भी बन सकती है और इसके लिए हम सभी को इसे बढ़ावा देना होगा।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से आने वाले त्योहारी सीजन में खादी उत्पादों को उपहार स्वरुप देने का भी आग्रह किया।
“मैं सभी देशवासियों से आने वाले त्योहारों में ग्रामोद्योगों में बने खादी उत्पादों को उपहार स्वरुप देने की अपील करना चाहता हूं। आपके पास विभिन्न प्रकार के कपड़ों से बने कपड़े हो सकते हैं। लेकिन अगर आप उसमें खादी को जगह देंगे तो 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को गति मिलेगी"।

खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) खादी सहित ग्रामोद्योग की स्थापना और विकास में योजनाबद्ध तरीके से बढ़ावा देने, सुविधा, संगठित करने और सहायता करने की रणनीति की दिशा में काम करता है। इसका सामाजिक उद्देश्य रोजगार प्रदान करना, बिक्री योग्य वस्तुओं के उत्पादन का आर्थिक उद्देश्य और गरीबों के बीच आत्मनिर्भरता बढ़ाना और एक मजबूत ग्रामीण सामुदायिक भावना का निर्माण करना है।

इस अभियान/ उत्सव को मनाने के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग देशवासियों के लिए खादी को अपनाने हेतु प्रतिज्ञा शुरू कर रहा है।
प्रतिभागी किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर, कू, रोपोसो आदि पर हैशटैग #खादीमेराअभिमान के साथ @MyGovIndia पर अपनी तस्वीरें साझा कर सकते हैं।

तो जल्द अपनी तस्वीरें खींचना शुरु करें!

यह उत्सव 31 अक्टूबर 2022 तक जारी रहेगा

नियम और शर्तों के लिए यहां क्लिक करें PDF (109 KB)

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
295
कुल
0
स्वीकृत
295
समीक्षाधीन