Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

चुनौती 3.0 - अभिगम्यता पर विशेष ध्यान देने के साथ डिजिटल अनुप्रयोगों को आगे बढ़ाना

<strong>CHUNAUTI 3.0 - Advancing Digital Applications with Special Focus on Accessibility</strong>  Next Generation Incubation Scheme (NGIS) is STPI’s comprehensive incubation scheme which has a vision to drive the rise of India as a Software Product Nation so as to make India a global player in development, production and supply of Innovative, Efficient and Secure Software Products thus facilitating the growth across the entire spectrum of ICT sector as envisioned in the National Policy on Software Product
आरंभ करने की तिथि :
Feb 18, 2022
अंतिम तिथि :
Mar 20, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

चुनौती 3.0 - अभिगम्यता पर विशेष ध्यान देने के साथ डिजिटल अनुप्रयोगों ...

चुनौती 3.0 - अभिगम्यता पर विशेष ध्यान देने के साथ डिजिटल अनुप्रयोगों को आगे बढ़ाना

चुनौती 3.0 - अभिगम्यता पर विशेष ध्यान देने के साथ डिजिटल अनुप्रयोगों को आगे बढ़ाना

नेक्स्ट जेनरेशन इनक्यूबेशन स्कीम (एनजीआईएस) एसटीपीआई की व्यापक इन्क्यूबेशन स्कीम है, जिसका दृष्टिकोण भारत का एक सॉफ्टवेयर उत्पाद राष्ट्र के रूप में विकास करना है ताकि भारत नवाचार, कुशल और सुरक्षित सॉफ्टवेयर उत्पादों के विकास, उत्पादन और आपूर्ति में एक वैश्विक भूमिका निभा सके और इस प्रकार सॉफ्टवेयर उत्पादों पर राष्ट्रीय नीति (एनपीएसपी) - 2019 की परिकल्पना के अनुसार आईसीटी क्षेत्र के पूरे स्पेक्ट्रम में विकास सुनिश्चित हो।

नेक्स्टजेन स्टार्ट-अप चैलेंज प्रतियोगिता (चुनौती – चैलेंज हंट अंडर एनजीआईएस फॉर एडवांस्ड अनहिबिटेड टेक्नोलॉजी इंटरवेंशन) एनजीआईएस के तहत ऑनलाइन चुनौतियों की एक श्रृंखला है।

एसटीपीआई नीतियों, पहल और 360-डिग्री पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के माध्यम से स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत कर रहा है। वर्तमान डिजिटल युग में,जहां शहरी, शिक्षित और उच्च से मध्यम आय वर्ग की आबादी प्रोद्योगिकी को काफी अधिक अपना रहा है, ग्रामीण, औपचारिक रूप से कम शिक्षित और निम्न-आय वर्ग की आबादी में प्रौद्योगिकी अभी भी पहुँच से बाहर है। पारिस्थितिक तंत्र के रुझान भी इस बात को स्पष्ट रूप से उजागर करते हैं कि $ 1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले क्षेत्र ऐसे समूह में है जिसकी पहुँच से यह बाहर है। यह भी देखा गया है कि शारीरिक रूप से अक्षम आबादी भी डिजिटल वंचित समूह का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। वंचित समूह ज्यादातर टियर II और III शहरों में और उसके आसपास रहता है इसलिए हाइपर लोकलाइज्ड डिजिटल उत्पादों/समाधान की अत्यधिक आवश्यकता है। तदनुसार टियर II और III शहरों से स्थानीय नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए एसटीपीआई चुनौती 3.0 के माध्यम से डिजिटल परिवर्तन और सुलभ उत्पादों / समाधानों की दिशा में काम करने वाले होनहार स्टार्टअप की पहचान और समर्थन करना चाहता है, जो कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण, बैंकिंग और वित्त, ई-कॉमर्स और पर्यावरण आदि जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए समान और समावेशी विकास को सक्षम बनाए । पिछली प्रतियोगिताओं की तरह, चयनित स्टार्टअप को भौतिक बुनियादी ढांचा, वित्त पोषण सहायता, नेटवर्क तक पहुंच, कनेक्ट, सीखने और संसाधन दिए जाएंगे जो एक स्केलेबल, लाभकारी और वैश्विक व्यापार के लिए आवश्यक हैं।

अधिक जानकारी के लिए कृपया देखें:
https://ngis.stpi.in/

या आवेदक सीधे लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं: https://innovate.stpinext.in/about-us/chunauti-3.0

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2022 हैं

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ