Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

युवा प्लेटफॉर्म के लिए टैगलाइन प्रतियोगिता

युवा प्लेटफॉर्म के लिए टैगलाइन प्रतियोगिता
आरंभ करने की तिथि :
Jun 20, 2023
अंतिम तिथि :
Jul 20, 2023
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

युवा प्लेटफॉर्म की परिकल्पना युवाओं की क्षमता का भरपूर इस्तेमाल कर ...

युवा प्लेटफॉर्म की परिकल्पना युवाओं की क्षमता का भरपूर इस्तेमाल कर विकसित भारत बनाने के के रूप में की गई है। यह लगभग 38 करोड़ युवाओं को सेवाएं और जानकारी प्रदान करने के लिए वन-स्टॉप टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म होगा, जो उन्हें अधिक सक्षम और सकारात्मक समाज और राष्ट्र बनाने में प्रभावी होने के साथ-साथ उनकी क्षमता का लाभ उठाने में मदद करेगा।

युवा मामले विभाग व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों को लेकर आगे बढ़ रहा है, अर्थात युवाओं के व्यक्तित्व का विकास करना और उन्हें विभिन्न राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में शामिल करना।
युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहत युवा मामले विभाग (DoYA) युवाओं से संबंधित सभी गतिविधियों के लिए एक सुविधा और प्रोत्साहन बढ़ाने के रूप में कार्य करता है।

इस संबंध में, युवा मामले विभाग माईगव - डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन के सहयोग से YUVA प्लेटफॉर्म के लिए एक टैगलाइन सुझाव प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है, जहां हम नागरिकों को उनकी रचनात्मकता दिखाने और एक उपयुक्त टैगलाइन का सुझाव देने के लिए आमंत्रित करते है, जो आसानी से अवधारणा से संबंधित हो जो अपनी लोकप्रियता से युवा प्लेफॉर्म को व्यापक स्तर पर पहुंच प्रदान कर सके।

तकनीकी मापदंड:

1. प्रतिभागी अंग्रेजी या हिंदी या दोनों भाषाओं में युवा प्लेटफॉर्म की अवधारणा से आसानी से संबंधित होने के लिए एक टैगलाइन सुझा सकते हैं।
2. टैगलाइन 8 शब्दों से अधिक बड़ी नहीं होनी चाहिए।
3. प्रत्येक प्रतिभागी एक या दोनों भाषाओं (अंग्रेजी या हिंदी) में कई टैगलाइन सुझाव प्रस्तुत कर सकता है। हालाँकि, जूरी द्वारा प्रति भाषा केवल एक प्रविष्टि का चयन किया जा सकता है।
4. प्रतिभागियों को केवल टेक्सट प्रारूप में टैगलाइन सुझाव प्रस्तुत करने होंगे।
5. टैगलाइन वेबसाइट/मोबाइल ऐप/सोशल मीडिया जैसे ट्विटर/फेसबुक/इंस्टाग्राम और पत्रिकाओं, कर्मशियल होर्डिंग/स्टैंडीज, ब्रोशर, लीफलेट और पैम्फलेट, स्मृति चिन्ह और अन्य प्रचार और विपणन सामग्री पर प्रयोग करने योग्य होनी चाहिए।

मूल्यांकन के मानदंड:

1. प्रविष्टियों का निर्णय निम्नलिखित मानदंडों के आधार पर किया जाएगा:
- नाम और युवा के समग्र विषय पर आधारित
- रचनात्मकता
- मोलिकता
- सादगी
- प्रेरक तत्व
2. किसी वर्ग में आवश्यकता से अधिक विजेता होने की स्थिति में ड्रा की सहायता से आगे का चयन किया जायेगा।
3. चयन समिति का निर्णय अंतिम और सभी प्रतियोगियों के लिए बाध्यकारी होगा और किसी भी प्रतिभागी या चयन समिति के किसी भी निर्णय के लिए कोई स्पष्टीकरण जारी नहीं किया जाएगा।

पुरस्कारः

चयनित प्रविष्टि को 15,000 रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।

नियम और शर्तें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें (PDF 160.29 KB)

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
2078
कुल
0
स्वीकृत
2078
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना