- चंडीगढ़ संघ राज्य क्षेत्र
- रचनात्मक क्रियास्थल
- दादरा नगर हवेली केन्द्रीय शासित प्रदेश
- दमन और दीव केन्द्रीय शासित प्रदेश
- प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग
- जैव प्रौद्योगिकी विभाग
- व्यापार महकमा
- उपभोक्ता मामले विभाग
- औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग
- डाक विभाग
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग
- दूरसंचार विभाग
- डिजिटल भारत
- आर्थिक मामले
- एक भारत श्रेष्ठ भारत
- ऊर्जा संरक्षण
- व्यय प्रबंधन आयोग
- खाद्य सुरक्षा
- गांधी@150
- बालिका शिक्षा
- सरकारी विज्ञापन
- हरित भारत
- अतुल्य भारत!
- इंडिया टेक्सटाइल
- भारतीय रेल
- Indian Space Research Organisation - ISRO
- रोज़गार निर्माण
- LiFE- 21 दिन का चैलेंज
- मन की बात
- मैला ढ़ोने की प्रथा से मुक्त भारत
- पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
- कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
- रसायन और उर्वरक मंत्रालय
- नागरिक उड्डयन मंत्रालय
- कोयला मंत्रालय
- कारपोरेट कार्य मंत्रालय
- संस्कृति मंत्रालय
- रक्षा मंत्रालय
- पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
- शिक्षा मंत्रालय
- Ministry of Electronics and Information Technology
- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
- विदेश मंत्रालय
- वित्त मत्रांलय
- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
- गृह मंत्रालय
- आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय
- सूचना और प्रसारण मंत्रालय
- जल शक्ति मंत्रालय
- कानून और न्याय मंत्रालय
- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME)
- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
- ऊर्जा मंत्रालय
- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
- सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय
- इस्पात मंत्रालय
- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
- माईगव मूव - वॉलंटियर
- नई शिक्षा नीति
- न्यू इंडिया चैंपियनशिप
- नीति आयोग
- भारत के विकास के लिए एनआरआई
- ओपन फोरम
- PM Live Events
- राजस्व और जीएसटी
- ग्रामीण विकास
- सांसद आदर्श ग्राम योजना
- सक्रिय पंचायत
- कौशल विकास
- स्मार्ट सिटी
- भारत में खेलकूद
- स्वच्छ भारत
- जनजातीय विकास
- जलागम प्रबंधन
- राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी
राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी के लिए Logo प्रतियोगिता

...
प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रतिभागियों को अपने नजदीकी जिला मुख्यालय पर सभी परीक्षाओं के लिए एक ही प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों/जरुरतमंद जिलों में भर्ती के लिए समान और समावेशी प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने ‘राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी’ नाम से एक स्वायत्तशासी और आत्मनिर्भर निकाय बनाने का निर्णय लिया है जो कॉमन एलिजिबिलिटी (CET) टेस्ट करायेगी और इससे चयनित प्रतिभागियों को सरकारी क्षेत्र में भर्ती किया जायेगा।
राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी का मूल उद्देश्य निम्नलिखित है:
1- ऐसे उम्मीदवारों की परेशानी को खत्म करना जिन्हें एक ही पात्रता की शर्त वाली भर्ती के लिए विभिन्न भर्ती एजेंसियों द्वारा कराई जाने वाली अलग-अलग परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है।
2- इन परीक्षाओं में अलग-अलग खर्च होने वाले आवेदन शुल्क, यात्रा और अन्य खर्चों से बचत प्रदान करना।
3- केंद्र के निर्देशानुसार कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) समेत अन्य भर्ती परीक्षाएं करवाना।
4- प्रत्येक जिले में कम से कम एक परीक्षा केंद्र स्थापित करके ग्रामीण उम्मीदवारों की पहुंच में सुधार लाना।
5- प्रत्येक स्तर पर कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) की फ्रीक्वेंसी बढ़ाना तथा उम्मीदवारों को समय सारणी के अनुसार परीक्षा आयोजित करवाना।
6- कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) को जल्दी, कुशलतापूर्वक और पारदर्शी तरीके से संचालित करना और चयन प्रक्रिया में लगने वाले समय को कम करना
7- भाग लेने वाली एजेंसियों के लिए संबंधित भर्तियों की गुणवत्ता जांच परीक्षण करवाना।
8- रोजगार सृजन में मदद: कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का स्कोर केंद्र सरकार/राज्य सरकार/ केंद्रशासित प्रदेश, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्वायत्तशासी निकाय और प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों के साथ साझा की जायेगी, जिससे इन संस्थाओं को भी नयी भर्ती के लिए खर्च होने वाले समय और पैसे की बचत होगी।
इन सबके अलावा राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA) उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी में भी मदद करेगा विशेषकर ग्रामीण और जरुरतमंद जिलों में। उम्मीदवारों के सवाल, शिकायतों के निवारण के लिए भी राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA) 24×7 हेल्प लाइन की सुविधा उपलब्ध करानी होगी।
राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA) को स्थानीय भाषाओं के विशेषज्ञों से प्रश्न बैंकों को स्थानीय भाषा में अनुवाद कराना होगा और धीरे-धीरे कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट को संविधान द्वारा अनुसूची 8 में शामिल किये गये सभी स्थानीय भाषाओं में कराना होगा। इसमें यह बात महत्वपूर्ण होगी कि किस भाषा में कितने प्रतिभागी परीक्षा देना चाहते हैं।
राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी ऑनलाइन परीक्षाओं के संचालन के दौरान संभावित भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी को रोकने के लिए देश भर में मजबूत बुनियादी सुविधाओं के साथ परीक्षा केंद्रों पर कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET)का आयोजन करेगा।
राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी तीन स्तरों पर कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) करायेगी, जोकि स्नातक, हायर सेकेंडरी (12th)और मैट्रिक (10th)स्तर पर होगी। पहले इन्हीं पदों के लिए भर्ती कर्मचारी चयन आयोग (SSC),रेल भर्ती बोर्ड (RRB)और इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (IBPS)अलग-अलग करवाती थी।
प्रतियोगियों को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) देने के लिए कोई भी सीमा नहीं होगी। एससी/एसटी/ओबीसी श्रेणी के प्रतियोगियों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जायेगी। किसी भी पद के लिए अंतिम चयन उस संबंधित भर्ती एजेंसियों द्वारा अलग-अलग विशेष परीक्षाएं आयोजित करवा कर की जायेंगी।
नेशनल भर्ती एजेंसी (NRA) को सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत एक सोसायटी के रूप में पंजीकृत किया जाएगा। NRA का मुख्यालय दिल्ली एनसीआर में होगा।
उपर बताये गये गतिविधियों के आधार पर राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी के लिए एक Logo की आवश्यकता है।
सर्वश्रेष्ठ एंट्री को 25,000 रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा।
कृपया ध्यान दें:
प्रतिभागियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके द्वारा भरी गयी जानकारी सटीक और अपडेटेड हो क्योंकि नेशनल भर्ती एजेंसी/कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा इन्हीं जानकारियों का इस्तेमाल आगे संपर्क के लिए किया जायेगा। इन जानकारियों में नाम, फोटो, पोस्टल एड्रेस, ईमेल आईडी, फोन नंबर और मोबाइल नंबर शामिल हैं। अधूरी जानकारी वाली प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जायेगा और अस्वीकार कर दिया जायेगा।
प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2020 है।
नियम और शर्तों के लिए यहाँ क्लिक करें।