Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

“हेनोवर मेसे” 2015 में भारत की भागीदारी हेतु विषय, प्रचार वाक्य तथा प्रतीक चिन्ह सुझाएँ

आरंभ करने की तिथि :
Oct 30, 2014
अंतिम तिथि :
Nov 06, 2014
18:30 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

वाणिज्य विभाग 13 और 17 अप्रैल, 2015 को होने वाले हेनोवर मेसे में भारत की ...

वाणिज्य विभाग 13 और 17 अप्रैल, 2015 को होने वाले हेनोवर मेसे में भारत की भागीदारी के लिए विषय, प्रचार वाक्य और प्रतीक चिन्ह हेतु सुझाव चाहता है। हेनोवर मेसे प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली सबसे बड़ी अभियांत्रिकी प्रदर्शनी है और भारत को हनोवर मेसे 2015 के आयोजन के लिए सहयोगी राष्ट्र के रूप में चुना गया है। हेनोवर मेसे का उद्घाटन भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा जर्मन संघीय गणराज्य की सचिव माननीय डॉ0 एंजेला मर्केल द्वारा किया जाएगा।

सहयोगी राष्ट्र का दर्जा भारत को वैश्विक व्यापार में खुद को स्थापित करने का अवसर प्रदान करता है। भारत से 300 से अधिक अभियांत्रिकी, विनिर्माण तथा प्रौद्योगिकी कंपनियां हेनोवर मेसे 2015 में भाग लेंगी। हेनोवर मेसे में विभिन्न क्षेत्रों को औद्योगिक स्वचालन, गति, ड्राइव एंड ऑटोमेशन, उर्जा, पवन, मोबिली टेक, डिजिटल फैक्टरी,कॉम वेक, औद्योगिक आपूर्ति, भूतल संबंधी प्रोद्यौगिकी तथा अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी इत्यादि में वर्गीकृत किया गया है और भारत इन सभी क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगा। सहयोगी राष्ट्र को अपनी उपस्थिति केन्द्रीय थीम पवेलियन के माध्यम से दर्ज कराने का अवसर प्रदान किया गया है।

हम निम्नलिखित के लिए आपके सुझाव चाहते हैं-

1. थीम पवेलियन: थीम पवेलियन में भारत के कौन से पहलुओं और तत्वों को दर्शाया जाना चाहिए इससे संबंधित अपने विचार और सुझाव साझा करें। पवेलियन का आकार 1100 वर्ग मी. है। थीम पवेलियन में दर्शाए जाने वाले भारत के तत्वों और पहलुओं पर अपने विचार स्पष्ट रूप से प्रदान करें। यह सभी तत्व वैश्विक स्तर पर जुड़े और प्रासंगिक होने चाहिए। प्रत्येक तत्व दूसरे से अलग होना चाहिए।

2. सहयोगी राष्ट्र के रूप में भारत की भागीदारी हेतु प्रचार वाक्य सुझाएँ : प्रचार वाक्य छोटा, विषय सम्बन्धी और 4 से 5 शब्दों का होना चाहिए।

3. प्रतीक चिन्ह बनाएं: प्रतीक चिन्ह ऐसा होना चाहिए जो प्रदर्शनी में भारत की अभियांत्रिकी क्षमता को प्रभावी रूप से दर्शाए। प्रतीक चिन्ह प्रभावी, उद्देश्यपूर्ण और विषय को प्रभावी रूप से दर्शाने वाला होना चाहिए।

प्रत्येक प्रविष्टि में थीम पवेलियन संबंधी सुझाव, प्रचार वाक्य और प्रतीक चिन्ह होना चाहिए।

प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 6 नवंबर, 2014 है।

विजेता प्रविष्टि को रु. 25000/- के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

5 चयनित प्रविष्टियों को रु 5000/- के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

अधिक जानकारी यहाँ से प्राप्त करें।

नियम व शर्तों से संबंधित जानकरी के लिए सहायता अनुभाग पर जाएँ।

कार्य के मॉडरेटर

रामकृष्णन एन.
वाणिज्य विभाग
ई-मेल: ramakrishnan.n@nic.in

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
364
कुल
0
स्वीकृत
364
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना